मगहर। विजयादशमी के दिन होने वाले मां दुर्गा की प्रतिमाओं के मूर्ति विसर्जन की तैयारियां शुरु हो गयी हैं। बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन के बनाए गए कृत्रिम तालाब के साथ ही उसके रास्तों को भी बेहतर बनाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी तालाब का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कबीर निर्वाण स्थली के पास आमी नदी के बगल में कृत्रिम तालाब बनाया जाता है। दुर्गा पूजा और दीपावली की मूर्तियों के विसर्जन के बाद रख रखाव के अभाव में तालाब खराब हो जाता है। मूर्ति विसर्जन के लिए वहां पर कृत्रिम तालाब की मरम्मत कराई जा रही है। ताकि मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो। नगर पंचायत की ओर से तालाब की मरम्मत की जा रही है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी के जरिए इस तालाब के चारों तरफ से चौड़ा किया गया।