फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में पटरियों से हटवाए गए अवैध कब्जे

Wed, 26 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल कस्बे में अतिक्रमण हटवाते हुए पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन के लोग । संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। अतिक्रमण से जूझ रहे मेंहदावल कस्बे में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस के साथ ही नगर पंचायत के कर्मियों और अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान उन्हें फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे में अतिक्रमण के चलते जाम को लेकर 25 नवंबर के अंक में सड़क की पटरियों पर कब्जा, अतिक्रमण से जूझ रहे लोग शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। इसके बाद नगर पंचायत मेंहदावल के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वद वन सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी मेंहदावल के अस्पताल तिराहे पर एकत्रित हुए। दोपहर बाद वहां पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के साथ ही साथ अस्थायी अतिक्रमण करने वाले वाहनों के साथ ही सड़क पर लगाए गए ठेले खोमचे और दुकानदारों के सामान को हटाया गया। इसके बाद अंजहिया बाजार तक सारे अतिक्रमण को साफ कर दिया गया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने वाली टीम के लोग वहां से चले गए। अतिक्रमण हटने के बाद क्षेत्र के लोगों में राहत दिखी है।
विज्ञापन

-
मेंहदावल कस्बे में अस्पताल तिराहे से अंजहिया बाजार तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश न करें। अन्यथा इससे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -पंकज कुमार, ईओ, नगर पंचायत, मेंहदावल

मेंहदावल कस्बे में अतिक्रमण हटवाते हुए पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन के लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें