फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद होंगे हाईवे पर अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मगहर क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने नेशनल हाईवे-27 पर मगहर चौकी क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के पास बने अवैध कट का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि इस कट की वजह से तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से इस कट को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मोड़ों पर संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का पालन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें