फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : मुसहरा में सतर्क हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बकरीद पर संवेदनशील गांव मुसहरा में त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। दो दिन पूर्व एसडीएम अरुण कुमार व सीओ सर्वदवन सिंह की अध्यक्षता में गांव में शांति कमेटी की बैठक हुई। पुलिस ने अब तक 23 लोगों को शांतिभंग का संदिग्ध मानते हुए मुचलके में पाबंद किया है। साथ ही गांव में पैनी नजर बना रखी है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में परंपरा न होने के बावजूद कुर्बानी का त्योहार मनाने पर दूसरे पक्ष ने बवाल काटा था। गांव में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। इस पर पुलिसकर्मियों सहित अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। तत्कालीन समय में धर्मसिंहवा थाना जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत आता था। एक पक्ष के अनुसार गांव में कुर्बानी मनाए जाने की परंपरा नहीं थी, लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर दूसरे पक्ष के लोगों ने त्योहार मनाया, जिस पर दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित होने से बवाल हो गया था।
तब से उच्च अधिकारी इस पर्व पर मुसहरा का जायजा लेते रहे हैं। इस वर्ष 28 जून को कुर्बानी का त्योहार है, ऐसे में एसडीएम, सीओ व एसओ ने ग्रामीणों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। एसडीएम ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने व त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील की। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुसहरा गांव में शांति व्यवस्था को लेकर 23 लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया है। पर्व से पहले सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें