फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : शिकायत निस्तारण में सातवीं बार अव्वल आया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने शिकायतकर्ता के साथ अच्छे तालमेल के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। एसपी की तरफ से समस्त एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित अथवा शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।
गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारित किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण में माह जनवरी 2026 में जनपद के समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त शिकायतों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए निरंतर पर्यवेक्षण किया जाता है, तथा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर गहनता से परीक्षणकर जांच सही न होने पर आईजीआरएस शिकायत को फिर से जांच के लिए संबंधित अधिकारी को वापस किया जाता है। एसपी ने निरंतर अच्छे परिणाम के लिए आगे भी मेहनत करने के लिए सबको निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें