फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंखें लाल हो रहीं तो रहे सावधान...आई-फ्लू का खतरा

Thu, 08 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज का आंख की जांच करते चिकित्सक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम तेजी से बदल रहा है। बढ़ती तपिश के बीच सर्द हवाएं आंखों का संक्रमण बढ़ा सकती हैं। ऐसे में हर किसी को आंखों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं तो तो आई-फ्लू की चपेट में आ सकते हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी पर प्रतिदिन इस तरह की बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में हर दिन कंजक्टिवाइटिस (आई-फ्लू) की शिकायत के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां की ओपीडी में आने वाले 120 से अधिक मरीजों में औसतन 30 से 40 मरीज इस बीमारी से पीड़ित मिल रहे हैं। सीएचसी खलीलाबाद पर इलाज कराने आई महुली निवासी विद्यावती ने बताया कि तीन-चार दिन से आंखों से पानी गिर रहा है, साथ में खुजली भी होती है। इसी तरह बंजरिया निवासी शिवानी ने बताया कि दो दिनों से दोनों आंखें लाल है। डॉक्टर ने जांच करते हुए बताया कि कंजक्टिवाइटिस की समस्या है। पांच दिन की दवा और ड्रॉप देते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि यह संक्रमण से होने वाली बीमारी है। जिसे आई-फ्लू कहते हैं, गुलाबी आंख या आंख आना भी बोलते हैं। यह संक्रमण होने पर आंखें लाल हो जाती हैं। आखों से खुजली होने के साथ पानी आने लगता है। उन्होंने बताया कि जब मौसम नम और धूप के कण उड़ने लगते हैं तो यह तेजी से फैलता है। यह घातक बीमारी नहीं, लेकिन परेशानी बढ़ा देती है। संक्रामक बीमारी होने की वजह से यह तेजी से एक दूसरे में फैलता है। यदि परिवार में किसी को इस तरह की समस्या हो तो उसे दूसरों से दूर रखें। छुआछूत से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संक्रमण फैलने से ऐसे रोकें

- धूप में आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं।
- गंदे हाथ से आंख को बार-बार न छुएं।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- आंखों में खुजली होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें