फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी : रामकुमार

Thu, 06 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 50 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रबंधक अमरनाथ रुंगटा एवं प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 600 छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेषज्ञों के जरिए कैरियर से संबंधित जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नौवीं से स्नातक तक मन लगाकर पढ़ाई करें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। हो सके तो इससे दूर रहें। किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा ने कहा किसी भी काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर प्रदान करना चाहिए। यह उम्र बनने और बिगड़ने की होती है। इसलिए बच्चे अपनी संगत भी अच्छी रखें। ऐसे साथियों को चुनें जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान गीडा, लखनऊ आदि जगहों से आए कॅरियर विशेषज्ञों ने छात्रों को 12 पास करने के पश्चात विभिन्न प्रकार के कैरियर आयामों के बारे में बताया।
विज्ञापन

भौतिकी प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह के जरिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार मिश्र, अश्विनी श्रीवास्तव, अरुण पांडे, अमरेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, विनोद कुमार गुप्त, लालमन प्रसाद, देवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें