फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर ई-रिक्शा रिक्शा खड़ाकर सवारी बैठाई तो होगा चालान

Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में चल रहर ई रिक्शा -संवाद - फोटो : मृतक पुलिसकर्मी को सलामी देते थानाध्यक्ष विंध्य विनय।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में ई-रिक्शा चालकों की सड़क पर अब मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। अभियान चलाकर ई-रिक्शा में दाईं तरफ रॉड लगवाई जाएगी। सड़क पर रिक्शा खड़ाकर सवारी भरने पर भी चालान होगा। रिक्शा चालक निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठा पाएंगे। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह और यातायात पुलिस की अगुवाई में अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में ई-रिक्शा चालकों की भरमार है। जो मनमाने ढंग से सवारियों को ढोते हैं। पूर्व में जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से ई-रिक्शा के लिए कई नियम बनाए गए थे। इनमें रूट निर्धारण प्रमुख था। कुछ दिन तक चालकों ने नियम का पालन किया। इसके बाद वह एक बार फिर से मनमाने ढंग से रिक्शा चलाने लगे। इससे शहर वासियों को काफी असुविधा हो रही थी।
इधर सड़क सुरक्षा माह भी शुरू हो गया है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह की अगुवाई में मनमाने ढंग से ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सवारियों की सुरक्षा को लेकर रिक्शा के दाईं तरफ रॉड लगवाई जाएगी। साथ ही रिक्शा पर वाहन चालकों का नाम पता, मोबाइल व आधार कार्ड नंबर अंकित कराया जाएगा। जिससे सवारियों को किसी तरह की असुविधा की स्थिति में चालकों के पहचान में आसानी हो।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। ई-रिक्शा चालकों की तमाम शिकायतें मिल रही थीं। उनकी जांच के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। नियम विरुद्ध ई-रिक्शा का संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें