फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कटाई बाजार से गोरखपुर और बस्ती के लिए दो बस सेवा शुरू

Mon, 05 Jan 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कटाई बाजार से परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाते रामसुरेश चौरसिया-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। काफी दिनों से चल रही मांग पर कटाई बाजार से गोरखपुर और बस्ती के लिए दो बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सेवा कटाई से चलकर तामेश्वरनाथ धाम, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर को जाएगी। उसके बाद वहां से वापस कटाई बाजार में आएगी। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। कम पैसे में लोग सफर करेंगे। रविवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कटाई बाजार से तामेश्वरनाथ धाम होते हुए गोरखपुर के बस सेवा चल रही थी। उसे वर्ष 2015 में बंद कर दिया गया था। उसके बाद इस मार्ग पर प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा हो गया था और मनचाहा किराया वसूल करते थे। इस मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके लिए लगातार मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर परिवहन निगम ने इस मार्ग पर दो बसों का आवंटन किया है। इसमें कटाई बाजार से एक बस गोरखपुर को जाएगी और दूसरी बस बस्ती के लिए चलेगी।
यह बस सुबह के समय कटाई बाजार से चलेगी और नौरंगिया, तामेश्वरनाथ धाम, कोनी होते हुए बस्ती और गोरखपुर को रवाना होगी। रविवार को जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसियां ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे क्षेत्र के लोगों में परिवहन निगम की बस सेवा मिलने से खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें