फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल आए तो मोबाइल फोन साथ लाएं...तभी मिलेगी एक्स-रे रिपोर्ट

Sat, 16 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का हाल : एक्स-रे रिपोर्ट निकालने के लिए प्रिंटर नहीं है
विज्ञापन

मरीज या तीमारदार मोबाइल फोन से रिपोर्ट की फोटो खींचते हैं
- मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए मोबाइल फोन लाना अनिवार्य है। बिना मोबाइल के यहां एक्स-रे रिपोर्ट नहीं मिलेगा। क्योंकि एक्स-रे रिपोर्ट निकालने के लिए प्रिंटर नहीं है। मरीज या तीमारदार मोबाइल फोन पर एक्स-रे मशीन के स्क्रीन से फोटो खींचते हैं और रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाते हैं। अगर मोबाइल फोन नहीं है तो डिजिटल एक्स-रे की रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग एक्स-रे कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों का एक्स-रे तो हो जा रहा है, लेकिन प्रिंटर न होने के कारण एक्सरे की रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्यकर्मी मरीजों से मोबाइल से फोटो खींचने के लिए कहते हैं। ऐसे में जिसके पास एंड्रायड मोबाइल है वह तो फोटो खींच कर चिकित्सक को दिखा दे रहे हैं, लेकिन जिनके पास नहीं है उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी अभी तक अस्पताल प्रशासन ने कोई कदम उठाता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे कराने आए रमेश कुमार, मीना देवी आदि ने बताया कि पैर में दिक्कत होने पर चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे कराने के बाद रिपार्ट मांगने पर मोबाइल फोन से फोटो खींचने के लिए कहा गया। बताया गया कि प्रिंटर नहीं है। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के सीएमएस भवनाथ पांडेय ने कहा कि जल्द ही प्रिंटर की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें