फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो नहीं मिलेगा कोई लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सकूरचक और सेवईपार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इसमें आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मामले पर सुनवाई हुई। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल में 11:00 बजे से पौली ब्लाॅक के सकूरचक में सचिव चंदन सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और आवास, पेंशन, सम्मान निधि के सात मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण किया गया। दूसरे ग्राम पंचायत सेवइपार में चौपाल की अध्यक्षता दयाराम ने की। सुबह 11:00 हुई चौपाल में आठ लोगों ने अपनी समस्या नोट कराई। चौपाल में आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले सामने आए। सबसे अधिक मामले फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित रहे, जिस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
चौपाल मनरेगा के बदले नाम वीबीजीरामजी के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अब मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा और फेस हाजिरी लगेगी। किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हो सकेगी। यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो जाती है तो जून से सरकारी लाभ से वंचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में चंदन सिंह, राघवेंद्र बहादुर पाल, राम सजीवन, कृष्ण चंद, सुनील यादव, पूजा चौधरी, गुड्डू, सुधीर सिंह, बबिता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें