फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास को मिले नई उड़ान तो पर्यटन के नक्शे पर चमके तामेश्वरनाथ धाम

Sun, 25 May 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के तामेश्वरनाथ धाम में सोमवार को आएंगे। उनके आगमन से यह उम्मीद जगी है कि तामेश्वरनाथ धाम को विकास की नई सौगात मिल सकती है। इस धाम के विकास के लिए कई बार योजनाएं बनाई गईं, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई थी।
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री के आने से इस क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई गति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसे तामेश्वनाथ काॅरिडोर के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।
जिले के ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की पहल कई बार की गई। करीब एक साल पहले सदर विधायक की पहल पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने धाम के विकास की कार्ययोजना पर मंथन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें