संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ तामेश्वरनाथ धाम में 03:05 बजे आएंगे। वह जिले में 90 मिनट तक रहेंगे। तीन बजकर पांच मिनट पर तामेश्वरनाथ धाम में हेलीपैड पर उतरेंगे।
तीन बजकर 10 मिनट पर वह तामेश्वरनाथ मंदिर में जाएंगे। जहां पर पूजा पाठ, पर्यटन विभाग के जरिए चल रहे मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 3:40 मिनट से चार बजकर 25 मिनट तक जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे। उसके बाद वह गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।