ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित बीएलओ के प्रशिक्षण से 35 बीएलओ अनुपस्थित रहे। जिस पर नाराज एसडीएम ने उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखे जाने की बात कही।
पौली ब्लॉक में बीएलओं को प्रशिक्षण देने के लिए एसडीएम इंद्रभान तिवारी पहुंचे। सभागार में बीएलओ की संख्या कम देख जब उन्होंने जानकारी लिया तो पता चला कि 85 में से केवल 50 बीएलओ मौजूद है। 35 लोग नहीं आए हैं। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। उसके बाद प्रशिक्षण में वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में बूथों के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर नंदलाल, दुर्गा प्रसाद, भुवनेश मणि, शकील अहमद, पूनम आदि लोग मौजूद रहे।