फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकसूर हूं साहब... जमानत नही, फैसला करा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कारागार में निरुद्ध कैदी ने लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सामने की फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन और अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह की पहल पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को जिला कारागार में पहुंचे। वहां लीगल एंड क्लिनिक कार्यालय में पहुंचकर बंदियों से मुलाकात की। इस दौरान दस माह के बेटी के हत्या के जुर्म में निरुद्ध कैदी ने कहा कि वह बेकसूर हूं... पत्नी ने झूठे मुकदमे में फंसा दिया है, मेरी जमानत न कराकर मेरे मुकदमे का फैसला करा दीजिए।

धर्मसिंहवा क्षेत्र का इटौआ गांव निवासी हरिश्चंद्र का कहना है कि वर्ष 2023 में पत्नी से विवाद हुआ। उस समय उसके हाथ में दस माह की बच्ची थी। विवाद के दौरान पत्नी की गलती से वह छूटकर जमीन पर गिर गई। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी ने थाने में उसके खिलाफ आपराधिक मानव वध का केस दर्ज करा दिया। अप्रैल 2023 से वह जेल में है।
विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी सुनील यादव और सूरज यादव ने अपने मुकदमे की पैरवी कराने के लिए अपील किया। दुधारा क्षेत्र के करही गांव निवासी राजकुमार ने कहा कि उसकी पत्नी विवाह के महज तीन माह बाद फांसी लगाकर मर गई। उसमें उसे 10 साल की सजा हो गई है। वह 22 दिसंबर 2023 से जिला कारागार में निरुद्ध है। दर्जनों कैदियों ने अपने विभिन्न समस्या को बताते हुए मुकदमे की पैरवी किए जाने का निवेदन किया।
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने उनके पत्रावली का निरीक्षण कर विधिक सहायता दिए जाने की बात कही। असिस्टेंट मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने विभिन्न औपचारिकता पूर्ण कराकर पत्रावली में पैरवी किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश, गीता रानी, जेल पैरालीगल वालंटियर पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें