फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आखिर जागा एनएचएआई, बीएमसीटी मार्ग गड्ढा मुक्त करने में जुटा

Fri, 23 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला ने लगातार बीएम सीटी मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। बस्ती-मेंहदावल तमकुही राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली का मामला जोरों पर है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर यात्रा करने वाले लोग परेशान हैं। अमर उजाला ने डेढ़ माह में कई बार लोगों की समस्या उठाते हुए गड्ढों में तब्दील सड़क का मामला प्रमुखता से उठाया। जिसका असर यह रहा बुधवार को गड्ढा मुक्त बनाने में एनएच विभाग जुट गया है।
मेहदावल क्षेत्र में स्थित बीएमसीटी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसके कारण इस पर यात्रा करना जान को जोखिम में डालना साबित हो रहा है। मेंहदावल से लेकर करमैनी घाट तक सड़क बदहाल हो चुकी है। अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में ''''मुसीबत: बीएमसीटी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, आवागमन प्रभावित'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। एनएच के अधिकारी जागे और सड़क को गड्ढा मुक्त करने में जुट गए। गड्ढों में मैटेरियल गिराकर आवागमन के अनुरूप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, राजन पांडेय, संजय पांडेय, आनंद पांडेय, सौरभ, धीरज पाल, अनिल यादव, बबलू शुक्ला, दिलीप कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता व अन्य लोगों ने कहा कि एनएच विभाग ने गड्ढों में तब्दील सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। यह स्थाई हल तो नहीं है फिर भी इससे आवागमन में लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें