फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

Sun, 24 Apr 2016 12:35 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
‌ प्रदशऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
साथा/संतकबीरनगर में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अस्सदुद्दीन ओवैसी के आगमन को लेकर जिले की पुलिस शनिवार को सतर्क रही। खलीलाबाद से लेकर सिद्धार्थनगर की सीमा तक जगह- जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
दूसरी तरफ, ओवैसी के आगमन के विरोध में सांथा चौराहे पर नारेबाजी कर रहे 50 हियुवा कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा कर बखिरा थाने ले गई।
शाम को पुलिस ने निजी मुचलके पर गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ा। 
सांसद ओवैसी के आगमन को लेकर उनके समर्थक जहां स्वागत में तैयार दिखे ,वहीं हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा के मद्देनजर खलीलाबाद, बखिरा, दुधारा, मेंहदावल, निघुरी, गोईठहा, अमथरी, धोबहा और नेतारी कला के पास फोर्स मुस्तैद दिखी। सांथा चौराहे पर  एकत्र हुए हियुवा कार्यकर्ताओं ने सांसद ओवैसी पर आरोप मढ़ते हुए आगमन से सामाजिक समरसता बिगड़ने का अंदेशा जाहिर करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने विरोध प्रदर्शन कर रहे मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह, आनंद शंकर पाठक, हियुवा  के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, राजू उपाध्याय, कैलाश नाथ वर्मा , केके सिंह,  दीपक मिश्रा , मनोज मिश्रा, शैलेंद्र सिंह , शशि सिंह, चंद्र भूषण चौरसिया, दीपक, राजेंद्र प्रसाद, राकेश कन्नौजिया, धर्मेंद गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, राज सिंह, समेत 50 कार्यकर्ताओं को पकड़ कर बखिरा थाने ले गई।
इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद सतीश मणि त्रिपाठी, एसडीएम मेंहदावल आलोक रंजन , सीओ मेहदावल उत्तम सिंह, सीओ खलीलाबाद आर के सिंह, एसओ बखिरा दिनेश यादव , चौकी इंचार्ज सांथा श्रवण यादव, एसओ मेंहदावल सुधीर सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आल  इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अस्सदुद्दीन ओवैसी के जनपद आगमन की सूचना पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एसओ बखिरा ने  विरोध प्रदर्शन कर रहे हियुवा कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी और फिर मुचलके पर छोड़ने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें