फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी से मिले हियुवा कार्यकर्ता, मौलाना पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
मौलाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन देते हियुवा कार्यकर्ता-स्रोत हियुवा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिनंदन तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी संदीप कुमार मीना से मिले। इसमें यूपी के सीएम की मां पर बिहार के एक मौलाना के जरिये की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अभिनंदन तिवारी ने कहा कि बिहार का एक मौलाना अब्दुल सलीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करके हिंदू समाज को आहत किया है, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक व अराजक तत्वों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करके गिरफ्तारी किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सभासद टीएन गुप्त, धीरज पांडेय, अनूप चौहान, राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें