धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धायपोखर में शनिवार को अज्ञात कारणों से चार रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। धुंआ और लपटें उठते देख ग्रामीणों के अलावा पड़ोसी गांवों के लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
महुली थानाक्षेत्र के ग्राम धायपोखर में शनिवार की दोपहर में सर्वजीत पुत्र राम उजागिर सिंह, जोगेंद्र पुत्र झिनकू, पंकज पुत्र राम करन, अरविन्द पुत्र श्रीराम के रिहायशी छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण झोपड़ियां धूं-धूं कर जलने लगीं। भारी संख्या में लोग चाव कार्य में जुट गए।
इस बीच सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तक तक झोपड़ी में रखे अनाज और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। संवाद