मेंहदावल। विवाद में पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी रामाज्ञा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अंकिता की शादी करीब सात वर्ष पहले मेंहदावल थाना क्षेत्र के भरवलिया पांडेय गांव निवासी मोनू पुत्र रुदल से हुई। दोनों की दो वर्ष की एक बेटी भी है।
तहरीर के अनुसार 14 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे किसी बात को लेकर मोनू ने अंकिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में अंकिता को चोटें आईं।
मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद