फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो दुकानदार भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। कस्बे में अतिक्रमण के कारण दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे दुर्गा मंदिर चौराहे पर दो दुकानदारों के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक दुकानदार के हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

महुली के दुर्गा मंदिर चौराहे पर विशाल वर्मा (25) और रवि मद्धेशिया (30) की दुकानें अगल-बगल हैं। विशाल वर्मा का आरोप है कि रवि मद्धेशिया ने उनकी दुकान के सामने वाहन खड़ा कर दिया। हटाने के लिए कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की।
रवि मद्धेशिया ने दूसरे पक्ष पर उनकी दुकान पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद में विशाल वर्मा के हाथ में चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही महुली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा।थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि विशाल वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें