फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति ने सहयोगियों के साथ मिलकर पीटा

Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे में घर बनवा रही महिला को उसके पति ने अपने दो सहयाेगियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा और घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मगहर कस्बे के तिवारी टोला निवासी अनीता देवी ने बताया कि मेरा नया मकान बन रहा है। 5 नवंबर को पति बबलू ने सहयोगियों गोलू व उसके पिता मिलन के साथ मिलकर लोहे की राड तथा लात-मुक्का से पीटा। कारण यह है कि वह मुझसे द्वेष करते हैं। इन लोगों ने मुझे घर से भी निकाल दिया और घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने बीच बचाव किया तो यह लोग गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें