फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट

Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या में स्थित एक बैनामे की जमीन पर विरोधियों ने कब्जे का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट भी हुई। इस मामले में गोरखपुर जनपद के सहजनवा निवासीस दो नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धमरजा उमरीकला निवासी महेन्द्र चौरसिया ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसने खलीलाबाद के मड़या अचकवापुर मुहल्ले में जमीन का बैनामा करवाया है। इसको लेकर न्यायालय में वाद चल रहा था। इसमें उसके पक्ष में कब्जा देने का निर्देश दिया गया है।
विपक्षी सहजनवा निवासी रामसुमेर, अमित और अन्य लोगों ने शनिवार की सुबह उस जमीन पर जबरन निर्माण कराकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। सुबह 10 बजे जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो सभी ने मिलकर मुझे गाली गुप्ता दी तथा लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि दो नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें