फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता सोनी निवासी बनकटा थाना लालगंज जनपद बस्ती बताया कि उसका मायका यहां पर है। उसका विवाह इसी वर्ष 20 अप्रैल को कुलदीप निवासी ग्राम बनकटा थाना लालगंज जनपद बस्ती से हुआ। शादी के अगले दिन वह विदा होकर ससुराल गई। एक माह रहने के बाद पति कुलदीप, ससुर बद्री, सास मंजू, ननद अनिता व ननदोई राजेश व जेठ दिलीप, जेठानी कविता ने फिर से पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके पहले बीस लाख रुपये खर्च करवा दिया था।
दहेज के लिए सभी लोग मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जानकारी हाेने पर ससुराल वालों ने साजिश करके दवा खिला दिया, जिससे गर्भपात हो गया। जून में जानकारी हुई कि कुलदीप का बस्ती अस्पताल में पहले से तैनात व अब लखनऊ में कार्यरत महिला से नाजायज संबंध है। उसका सपोर्ट ससुराल के सभी लोग कर रहे हैं। विरोध करने पर ससुरालियों ने जान से मार डालने की कोशिश की। पति ने गंदा वीडियो बनाया व फंदा लगाने की भी कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। उसके बाद लोगों ने घर से बाहर निकाल दिया। उसका मोबाइल हैक किया गया तथा कॉल विवरण निकाला गया। उसमें उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला तो वीडियो एडिट करके उसके खिलाफ साजिश की गई। कपड़े, जेवर व नकदी और चाबी का गुच्छा छीनकर पति ने भगा दिया। उसने पने पिता को सूचना अ दी तो 18 जुलाई को किसी तरह पहुंच कर उसको घर ले आए। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने अनेक प्रकार के दोष लगाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें