संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। थाना बखिरा पुलिस ने मामले से सम्बन्धित वांछित आरोपी राहुल पुत्र राधेश्याम निवासी बड़हरा थाना बखिरा को ढोढ़या नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
सात सितंबर को पीड़ित पिता राम सुभग पुत्र चिंनकाई निवासी केसौली थाना कोल्हई जिला महाराजगंज ने थाना बखिरा में तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को राहुल से बेटी निशा की शादी-रीति रिवाज से की थी। बेटी के पति, ससुर, सास और देवर दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो निशा को जान से मार दिया। पुलिस ने इस मामले में राहुल को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।