फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

Wed, 12 Dec 2018 11:33 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, वेतन ग्रेड में संशोधन सहित अन्य मुद्दों पर डीएम को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

संगठन के संयोजक परमहंस गौतम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी कर रही है। बार-बार वार्ता के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकसभा चुनाव में सफाई कर्मचारी सरकार को सबक सिखाएंगे। सह संयोजक शशांक कुमार व संजय शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन ग्रेड 1900 और पेरोल व्यवस्था को समाप्त किया जाए। इस मुद्दे को लेकर 21 दिसंबर को लखनऊ के रामलीला मैंदान में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष लालचंद्र चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन प्रदर्शन हुए, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।  धरने में मान सिंह यादव, कपिल देव, गणेश चंद्र चौहान, मनोज चौहान, उदय राज यादव, कुलदीप मौर्य, रामभजन, लालचंद्र चौधरी, सदानंद चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें