फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीनियर वर्ग में एचआर इंटर काॅलेज ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
स्पोटर्स स्टेडियम खलीलाबाद में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी व ​​शिक्षक। स्
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में संपन्न हुई। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में एचआर इंटर काॅलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग और सीनियर बालिका वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को स्वर्ण पदक और एचआर इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सब जूनियर बालिका वर्ग में यूपीएस कंपोजिट विद्यालय पटखौली एवं कंपोजिट विद्यालय बघौली की टीमों ने संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, मौलेंदु नारायण पांडेय, सुधीर कुमार, दिवाकर उपाध्याय, विजय कुमार, विकास मौर्य, उमेश त्रिपाठी, करीम खान, विवेकानंद यादव, जयप्रकाश, सुनील कुमार, दशरथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें