फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फुटबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज को वाक ओवर

Tue, 12 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज बालक व बालिका की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अरूण कुमार ओझा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहाकि खेल से शारीरिक रूप से बच्चे स्वस्थ रहते हैं। इसलिए पठन-पाठन के साथ खेल जरूरी है। खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के सीनियर बालक वर्ग और सीनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ी शामिल हुईं। अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग नहीं किया। जिसकी वजह से एचआर इंटर कॉलेज को वाकओवर देते हुए सिद्धार्थनगर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
इस दौरान विजय कुमार, विवेकानंद यादव, सुधीर कुमार, अमरजीत वर्मा, विकास कुमार मौर्य, इंद्रेशधर दुबे, पुनीत त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें