फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआर और लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज के खिलाड़ी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल कठिन परिस्थितियों में जीतने की भावना सिखाती है : अनिरुद्ध त्रिपाठी
विज्ञापन

-एथलेटिक्स खेल महाकुंभ का समापन समारोह संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में माध्यमिक विद्यालयों की 27 वीं एथलेटिक्स खेल महाकुंभ का समापन समारोह उल्लास पूर्वक हुआ। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंपार के खिलाड़ी चैंपियन बने। टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हीरालाल राम निवास इंटर काॅलेज खलीलाबाद के सब जूनियर वर्ग में विकास, अमरजीत, शशि गौड़, सुमन सुंदरी चैंपियन रहीं। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुम्पार के आलोक कुमार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की रंजना, आदर्श इंटर कॉलेज सिहटीकर के अमित कुमार चैंपियन रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद हमें अनुशासन, टीम भावना व कठिन परिस्थितियों में जीत की भावना सिखाती है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि दुधारा विद्यालय ने अद्भुत एथलेटिक्स खेल महाकुंभ का आयोजन कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारे लिए एक यादगार और गर्व का समय रहा है, जिसमें हमने अपने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और क्षमता को देखने व परखने का मौका मिला। आयोजक प्रधानाचार्य मुनीर आलम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह खान, जमाल अहमद, फिरोज अहमद, सतेंद्र कुमार, शैलेंद्र शुक्ला, मोहम्मद शफीक, खेल शिक्षक जोखू प्रसाद, दिवाकर उपाध्याय, सुधीर कुमार, निसार अहमद, विजय कुमार, विवेकानंद यादव, दिवाकर उपाध्याय, सोनिया, सविता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें