फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग लगने से आशियाना जला, सामान राख

Mon, 12 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहरकला थाना के भेडौरा पिकौरा गांव में हुई घटना
विज्ञापन

- अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहरकला क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा में रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

भेडौरा पिकौरा गांव में शनिवार की देर शाम विष्णु पुत्र मेवालाल निषाद के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक सारा सामान जल गया। विष्णु के तीन भाइयों का परिवार प्रमीला पत्नी प्रदीप, सुमन पत्नी उत्तम, मां धनशीरा उसी घर में रहते थे। घर में केवल महिलाएं व बच्चे ही मौजूद थे। जो किसी तरह भागकर जान बचाए। ग्राम प्रधान बलजीत निषाद ने राजस्व विभाग को सूचना दिया। बलजीत ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें