फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस को बिना बताए परिजनों ने शव का करा दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- मूढ़ी किस्म का था युवक नशा करने की भी थी लत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बौरव्यास के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव रविवार को सुबह पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल से युवक के घर की दूरी मात्र 200 मीटर बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को न देकर आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बौरव्यास के रैधरपार गांव के रहने वाले एक युवक का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटका मिला। गांववालों घटना की जानकारी परिजनों को दी, तब शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार भी कर दिया, जबकि इस घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक नशे का आदी था। ग्रामीणों ने बताया कि कभी-कभी नशे की हालात में वह छत से भी कूद जाता था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बौरव्यास मनोज पटेल ने बताया कि रैधरपार की घटना है। पहले तो उन्हें जानकारी नहीं हुई लेकिन जब बाद में पता लगाया तो परिजनों ने बताया कि युवक काफी दिन से बीमार था। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में युवक के मौत से संबंधित कोई सूचना पुलिस के पास नहीं आई। मामले की जानकारी लेने के बाद ही सही जानकारी दे पाएंगे।
- राघवेद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें