फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधान सभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को किया हाउस अरेस्ट

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चकदही आवास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के खिलाफ लखनऊ में 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पदाधिकारियों को मंगलवार की सुबह ही पुुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। जिससे कांग्रेसी लखनऊ नहीं जा पाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय को उनके चकदही स्थित आवास पर ही कोतवाली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कोतवाल सतीश सिंह ने उनके घर पर पुलिस तैनात कर दिया और घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। देर शाम तक पुलिस उनके घर पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन

इसी तरह से सेमरियावां में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय को विश्वनाथपुर में, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला विंग शांति देवी को उनके आवास कटबंध में, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह को खरवानियां में, लोहरौली में जमाल अहमद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। चकदही में जिलाध्यक्ष के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता अरुण पांडेय, विजय गुप्ता, संजय चौरसिया, रमेश पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश पांडेय, दुर्गेश पाठक, बिट्टू सिंह, पंकज राव, कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधायक राम जियावन समेत अन्य को हाउस अरेस्ट किया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि योगी सरकार आज हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश में अराजकता चरम पर है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जिसको लेकर विधानसभा का घेराव करने कांग्रेस कार्यकर्ता जा रहे थे लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी विचार धारा के लोग हैं और संघर्ष हमारे खून में है। पुलिस कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से नहीं रोक सकती। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम तक पुलिस इनके घरों के बाहर मौजूद रही।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें