होटल की जांच करती टीम। स्रोत-विभाग
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार के साथ टीम ने आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न रेस्टोरेंट व होटल की सघन जांच की गई। इसमें साफ-सफाई और अन्य कमियां मिलने पर नोटिस दी गई।
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि एसआर होटल व रेस्टोरेंट, कबीला रेस्टोरेंट व लालाज रेस्टोरेंट की जांच की गई। जांच में साफ-सफाई और अन्य कमियां पाई गई है। इसके सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस दी गई है। नोटिस का अनुपालन समय अंतर्गत न करने पर संबंधित के संचालकों व जिम्मेदारों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व मिश्रीलाल मौजूद रहे।