फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी ने दिन में झुलसाया

Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेतहाशा गर्मी का सितम जारी है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। ऊपर से गर्म हवा वाली धूलभरी आंधी ने शहर से लेकर गांव तक के लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


घर में लोग गर्मी से तो घर से बाहर धूलभरी आंधी से परेशान हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही धूलभरी आंधी से सड़क पर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। 

गुरुवार को मौसम का तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। वहीं तेज व गर्म हवाएं पूरे दिन चलती रही। पूरे दिन चली धूलभरी आंधी ने लोगोें को परेशान किया।
विज्ञापन


शहर में तेज गर्म हवाओं के चलते जहां लोग दुकानों व घरों में दुबके रहे वहीं गांवों में भी कुछ इसी तरह की स्थिति दिखी। बिजली की आवाजाही से घरों में भी लोग बेहाल रहे। गर्मी का असर लोगों पर हावी रहा।

चूूंकि इस समय लगन का सीजन चल रहा है ऐसे में लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई है। खरीदारी करना जरूरी है ऐसे में मजबूरी में लोग निकल रहे है, उनका बुरा हाल है। जहां छांव दिख जा रही है वहीं कुछ देर के ठहरने को विवश हो रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें