- पुलिस लाइंस में गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में चल रहे गोरखपुर जोन की प्रथम अंतरजनपदीय कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, फ्रेसिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में संतकबीरनगर और देवरिया जिले का दबदबा रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में संतकबीरनगर और श्रावस्ती की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में संतकबीरनगर की टीम 36-29 से विजयी रही। वहीं बलरामपुर व बहराइच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में बहराइच 40-53 से विजयी रही। देवरिया व गोरखपुर की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में देवरिया 44-31 से विजेता रहा। बलरामपुर व बहराइच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में बहराइच 40-53 से विजेता रहा।
इसके अलावा संतकबीरनगर व महराजगंज की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में संतकबीरनगर 49-14 से विजयी रहा। गोण्डा व बहराइच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में बहराइच 45-48 से विजयी रहा। कुशीनगर व बहराइच की महिला टीमों के बीच हुए कबड्डी मैच में बहराइच 20-29 से विजेता रहा जबकि गोरखपुर व सिद्धार्थनगर की महिला कबड्डी मैच में गोरखपुर 37-27 से विजेता रहा।
खो-खो संतकबीरनगर ने बलरामपुर को दी शिकस्त
खो-खो प्रतियोगिता में कुशीनगर व महराजगंज की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में कुशीनगर 06-03 से विजयी रहा। कुशीनगर व बहराइच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में बहराइच 00-01 से विजयी रहा। संतकबीरनगर व बलरामपुर की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में संतकबीरनगर 05-04 से विजेता रहा। बस्ती व बहराइच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में बहराइच 06-15 से विजयी रहा जबकि गोरखपुर व गाेंडा की महिला खो-खो टीमों में गोरखपुर 02-01 से जीत दर्ज की। इसके अलावा कुशीनगर व संतकबीरनगर के बीच हुए महिला खो-खो प्रतियोगिता में कुशीनगर 05-02 से जीत दर्ज की है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि मौजूद रहे।
कबड्डी और खो-खो का सेमीफाइनल मैच आज
कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में देवरिया व बहराइच तथा कुशीनगर व संतकबीरनगर की पुरुष टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। महिला टीम के कबड्डी प्रतियोगिता सेमीफाइनल में गोरखपुर व देवरिया के बीच मैच खेले जाएंगे। खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गोरखपुर बनाम श्रावस्ती की पुरुष टीमों के बीच व खो-खो प्रतियोगिता में कुशीनगर बनाम श्रावस्ती तथा देवरिया बनाम गोंडा की महिला टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे ।