फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओपीडी चार गुनी... पैथोलॉजी में ब्लड जांच करने में हांफ रही मशीन

Wed, 11 Sep 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1300 मरीजों की ओपीडी, 300 मरीजों की होती है ब्लड जांच
विज्ञापन

- मरीजों को दूसरे दिन मिल रही रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनर। जिला अस्पताल की ओपीडी 1300 पहुंच गई है। ऐसे में प्रतिदिन 300 के करीब मरीजों की ब्लड जांच हो रही है। मशीने हांफ जा रही है, जिसकी वजह से दो मशीन बंद हो गई है। मरीजों को रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है और इलाज भी दूसरे दिन हो रहा है। ऐसे में मरीजों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
जिला अस्पताल में एक साल पूर्व ओपीडी में 700 से 800 मरीज इलाज के लिए आते थे। उस समय करीब 100 मरीजों की ब्लड जांच होती थी। अब ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और वर्तमान में 1300 से 1400 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें से करीब 300 मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए पैथोलॉजी में भेजा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा वायरल के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में ब्लड जांच के दौरान मशीन गर्म हो जा रही हैं। जिसकी वजह से मंगलवार को फुल बायोकेमेस्ट्री की दो मशीन खराब हो गईं। इस मशीन पर शुगर, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच होती है। अन्य दो और मशीने हैं जिस पर कार्य चल रहा है। मरीजों को जांच रिपोर्ट देने के लिए दूसरे दिन बुलाया जा रहा है। हालांकि लैब के कर्मचारी हर मरीज की जांच कर रहे हैं लेकिन रिपोर्ट दूसरे दिन देने के लिए बुला रहे हैं।

बुधवार को ब्लड जांच कराने पहुंचे संदीप, सुमन, मोहम्मद अरशद ने बताया कि जांच के ब्लड दिया तो बताया गया कि मशीन में दिक्कत है रिपोर्ट कल सुबह 11 बजे मिलेगी। अब फिर दिखाने आना पड़ेगा।
विज्ञापन


मशीन में दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से जांच में कुछ समय लग रहा है, लेकिन पूरा प्रयास है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट उसी दिन दे दी जाए। जो मशीन खराब है उसकी मरम्मत के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें