संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के लेदवा श्रीपाल गांव से गुजरने वाली सरयू नहर पर पुल निर्माण की उम्मीदें अब धूमिल होने लगी हैं। पुल न होने के कारण कई गांवों के ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
लगभग सात वर्ष पूर्व जुगाड़ से ग्रामीणों ने लकड़ी का पुल बनाया था। पिछले वर्ष हुई बारिश में वह टूटकर बह गया। अब लोगों को नहर पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इसकी कार्ययोजना जमीन पर नहीं उतर सकी।
सांथा विकास खंड के लेदवा श्रीपाल में सरयू नहर पर ग्रामीणों द्वारा लकड़ी का पुल बनाया गया था, जो अब टूट गया है। इस रास्ते से जाने वाले लेदवा श्रीपाल, गोईठहां, निघुरी, देवकली, करही, अमरहां, तरैना,भटौरा, पुरैना, धोबहां, करमाकला आदि गांव के लोगों को सांथा व बेलहर आने जाने में आसानी होती थी।
स