फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते पर कब्जे का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी सरौली में रास्ते पर कब्जे का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित ने पड़ोसी समेत उसके परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विश्वनाथपुर निवासी हेमंत कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले छोटी सरौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के निकट जमीन व मकान अपनी पत्नी कविता पांडेय के नाम से खरीदा था। उनका आरोप है कि पड़ोसी हरिशंकर विश्वकर्मा, जो वर्तमान में गोरखपुर में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं, मकान के सामने सार्वजनिक रास्ते में सबमर्सिबल, नाली का चैंबर समेत अन्य निर्माण कराकर रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो हरिशंकर ने फोन पर अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद हरिशंकर, उनकी पत्नी मालती देवी, पुत्री प्रीति, पुत्र आलोक, आदित्य तथा आलोक की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए घर में घुसने पर सभी घर के अंदर घुस आए और ईंट व लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हरिशंकर विश्वकर्मा पहले से ही अपने मकान के सामने सीढ़ी बनाकर रास्ते की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और अब उनके मकान के सामने भी रास्ते पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें