फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम के आवास पर तैनात होमगार्ड की करंट लगने से मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
होमगार्ड की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम और एसपी-संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम के आवास पर तैनात होमगार्ड फूलचंद भारती (41) की शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीएम के आवास के बाहर लगा सोलर लाइट का खंभा टेढ़ा हो गया था। फूलचंद खंभे को सीधा कर रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेशन लाइन के तार से छू जाने से खंभे में करंट उतर गया। इससे फूलचंद बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया बाबू निवासी होमगार्ड फूलचंद भारती (41) डीएम आवास पर तैनात था। शनिवार की दोपहर में वहां लगा सोलर लाइट का खंभा टेढ़ा हो गया था। सीधा करने के दौरान खंभा हाईटेंशन तार से छू गया, करंट लगने से फूलचंद झुलस गया। आवास पर तैनात कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर फूलचंद के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना समेत अन्य आला अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने फूलचंद के बेटे आलोक (19) और तीन बेटियों मुस्कान (16) वर्ष, साक्षी (14) वर्ष और अंशिका (12) को हर संभव मदद का भरोसा दिया।




होमगार्ड फूलचंद आवास के सामने लगे सोलर लाइट के खंभे को सीधा कर रहा था। खंभा ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से सट गया। इससे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से फूलचंद की मौत हो गई। उसके परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार, डीएम संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें