फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड डीवी-पीएसटी परीक्षा की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस कार्यालय में अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आयोजित ब्रीफिंग में कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा भर्ती बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें