संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आयोजित ''साथ-साथ कार्यक्रम'' के दौरान पारिवारिक तीन विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया गया। काउंसिलिंग के बाद सभी साथ रहने के लिए राजी हो गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने की। जानकारी के अनुसार संजू और अवधेश, शालू और बजरंगी, गुड़िया और सास पानमति देवी के बीच पारिवारिक विवाद था। परिवार परामर्श केंद्र में समझाने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और साथ रहने पर सहमति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत संचालित ''साथ-साथ कार्यक्रम'' का उद्देश्य टूटते परिवारों को संवाद और काउंसिलिंग के माध्यम से जोड़ना है। इस दौरान महिला कांस्टेबल विनिता सिंह, रंभा यादव तथा काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी मौजूद रहे। संवाद