फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड की मौत, घर में मची चीख पुकार

विज्ञापन
संजय दूबे की फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी होमगार्ड संजय दूबे (50) की गोरखपुर में प्रशिक्षण के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

संजय दूबे गोरखपुर में होमगार्ड का प्रशिक्षण ले रहे थे। शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संजय दूबे लंबे समय से होमगार्ड विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
संजय के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अतुल दूबे (30) घर पर रहता है। उसकी शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र विपुल दूबे (27) यूपी पुलिस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्तमान में बलिया में तैनात है।
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया। संजय दूबे की पत्नी चंदा देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय दूबे की मौत से गांव में भी शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें