फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गागरगाड के पास सड़क की पटरी पर बना होल, दुर्घटना की आशंका

Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंडा बाजार दुघरा कला मार्ग पर गागरगाड के पास हुआ होल-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धनघटा। बंडा बाजार-दुघरा कला मार्ग पर गागरगाड के पास सड़क की पटरी पर बड़ा होल बन गया है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। होल बंद करने का इंतजाम जिम्मेदार लोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बंडा बाजार-दुघरा कला मार्ग पर दुघरा कला, परसा, मलौली, सुरैना आदि गांव के लोगों का बराबर आना जाना लगा रहता है। ग्रामीण बताते हैं अभी पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग के लोग सड़क का मरम्मत करवाए थे, लेकिन वर्तमान समय में गागरगाड के पास सड़क की पटरी पर जानलेवा गड्ढा हो गया है। जिसमें मिट्टी डालना अत्यंत आवश्यक है।
क्षेत्र के संतोष चौहान, महावीर, रामदयाल, रामभरोस, संतलाल, अरुण कुमार आदि का कहना है कि सड़क की पटरी पर हुआ होल कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन इसके मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन लोगों ने गड्ढा भरवाए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि जल्द ही सड़क पर बना होल बंंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें