फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हटाने के बाद फिर लग जाते हैं होर्डिंग

विज्ञापन
वि​धियानी मार्ग पर लगा होर्डिंग-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर में होर्डिंग का जाल लगातार फैलता जा रहा है। नगर पालिका के नियम-कानून कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के चौराहा, तिराहा, गली-मोहल्लों और प्रमुख मोड़ों पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग नगर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से समय-समय पर अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन इनका असर स्थायी नहीं दिखता। अभियान समाप्त होने के बाद फिर से नए होर्डिंग लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी नियमों को ताक पर रखकर अपने-अपने प्रचार होर्डिंग लगाते नजर आते हैं। इससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है।
नगर के प्रमुख स्थानों विधियानी, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, पुरानी तहसील, मेंहदावल बाईपास, एचआरपीजी कॉलेज, सरैया चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग नगर की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई स्थानों पर तो ये होर्डिंग यातायात में भी बाधा बन रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर के दीपक सिंह, राज कुमार, सूरज मिश्र आदि ने बताया कि इस तरह होर्डिंग नहीं लगनी चाहिए। जहां स्थान निर्धारित है वहीं लगाना चाहिए। इससे लोगों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें