फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिरन का 1962 की टीम ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र में एक हिरन की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने डायल 1962 टीम को सूचना दी। मोबाइल वेटरनरी टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरन का प्राथमिक उपचार किया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

बता दें कि सुरसा चमन जोत जंगल में हिरन की खराब हालत देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पशु हेल्प लाइन 1962 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही डॉ. बृजेश सिंह और सहयोगी सूरज कुमार सहित मोबाइल वेटरनरी टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हिरन की स्थिति का आकलन किया और आवश्यक दवाएं देकर उसका इलाज किया। उपचार के बाद हिरन की तबीयत सामान्य हो गई, जिसके बाद वह राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वेटरनरी टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उनका कहना था कि समय पर मिली सहायता से वन्यजीव की जान बचाई जा सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें