फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के नेता का पुतला जलाया

Sat, 19 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के नेता की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ दिए गए गलत बयान के विरोध में क्षेत्र के मुसलमानों ने जुलूस निकालकर कर अपना विरोध जताया। लेडुवा-महुवा तिराहे पर हिंदू महासभा के नेता का पुतला जलाया। 
विज्ञापन

यह आयोजन अहलेसुन्नत जमात तंजीम रिजविया कमेटी के सदर हाफिज निसार अहमद ने अगुवाई में हुआ।क्षेत्र के नंदौर, हरदी, नौरों, अमरडोभा, लेडुवा-महुवा, सई-बुजुर्ग, ढ़ोढ़या से काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग लेडुवा-महुवा में एकत्रित होकर दक्षिण मुहल्ला, पश्चिम टोला, भड़ारी मुहल्ला, अमरडोभा, बुधहिया होते हुए लेडुवा महुवा तिराहे पर पहुंचे। 
लोगों ने हिंदू महासभा के नेता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लेडुवा-महुवा तिराहे पर सभा की। एसडीएम गौरव श्रीवास्तव को मांगों से संबोधित ज्ञापन दिया गया। हाफिज निसार अहमद ने कहा कि मुसलमान अमन पसंद है। आज पूरे देश में एक साथ इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कहीं से भी कोई गलत खबर नहीं आ रही है। फिर क्यूं हमें अमन का दुश्मन बताया जाता है। मुसलमान कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन

कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध मुसलमान एक लफ्ज भी नहीं सुन सकता है। ऐसे में एक हिंदूवादी संगठन के नेता पैगंबर साहब के खिलाफ गलत बयानबाजी करके गुस्ताखी की है। इसे मुसलमान कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। कमेटी के अध्यक्ष सिराज अहमद ने कहा कि हिंदू महासभा के नेता ने पैगंबरे इस्लाम की शान बेहद ही आपत्तिजनक बातें की है। इस क्षेत्र का मुसलमान आहत है। इस अवसर पर तौहीद अंसारी, मोहम्मद नूरी, नईमुल्लाह, मोइनुद्दीन अंसारी, इशहाक अंसारी, अब्दुससबूर, नुरूल्लाह, शमीम अख्तर अंसारी, रियाजुद्दीन, मोहम्मद हबीब आदि मौजूद रहे।                                     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें