फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले को लेकर हाइवे रहा बंद

विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर हाइवे के पास लगा जाम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोर्ट के फैसले को लेकर हाइवे रहा बंद
विज्ञापन

- वाहनों की लगी लंबी कतार, रूट डायवर्जन के बावजूद लगा जाम
- मगहर के दुर्गा मंदिर, मेंहदावल बाईपास, कांटे चौकी पर लगा रहा बैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या प्रकरण में फैसला आने से पहले ही प्रशासन ने शनिवार को रूट डायवर्ट कर दिया। लखनऊ-गोरखपुर मार्ग को खलीलाबाद में पूरी तरह से बंद कर दिया गया। लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर और खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से घुमाते हुए नंदौर, बांसी, बलरामपुर होते हुए लखनऊ के लिए भेजा गया। रूट डायवर्जन से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई।
प्रशासन ने अयोध्या के राम जन्म भूमि पर कोर्ट के फैसले को देखते हुए शुक्रवार की देर रात ही पूरी तैयारी कर ली थी। डीएम और एसपी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया। इसके साथ ही स्कूल व कॉलेजों को 11 नवंबर तक बंद कर दिया गया। हर क्षेत्र में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार सुबह लखनऊ-गोरखपुर मार्ग बंद होने की वजह से मगहर में सड़कों पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मगहर के दुर्गा मंदिर के पास वाहनों को घघसरा होते हुए नंदौर, बांसी मार्ग के जरिए लखनऊ भेजा गया। जो वाहन खलीलाबाद तक आ गए उन्हें मेंहदावल बाईपास से घुमाते हुए नंदौर, बांसी और बलरामपुर होते हुए लखनऊ के लिए भेजा गया। इसी तरह से कांटे में भी वाहनों को रोका गया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा मंदिर चौराहे पर वाहनों के रोके जाने से लंबी कतारें लग गई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। साथ ही छोटे वाहन रेंगते हुए अपनी मंजिल तय करते दिखे।
विज्ञापन

0000000000
सब्जियों की दुकानों पर लगी भीड़
मगहर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जहां लोगों में उत्सुकता देखी गई वहीं लोग किसी भी अनहोनी के लिए सशंकित दिखे। बाजारों में पहले की तरह चहल पहल देखी गई। अलबत्ता सब्जियों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। फैसला आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान नगर में चौकी इंचार्ज केएन शाही के नेतृत्व में पुलिस कर्मी व मजिस्ट्रेट की गाड़ियां कस्बे में निरंतर भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें