फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट खराब बखिरा की सड़कों पर अंधेरा

Fri, 24 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बनने के बाद से बखिरा में गलियों, सड़कों व चौराहों पर बिजली के उपकरण धड़ल्ले से लगाए गए, लेकिन गुणवत्ता का तनिक भी जोर नहीं दिया गया।
विज्ञापन

खराब गुणवत्ता के लाइट्स लगने से हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट्स कुछ ही महीने में खराब हो गए। नतीजतन मुख्यमार्ग पर पुलिस चौकी, भंगेश्वरनाथ मंदिर के निकट एक सप्ताह से अंधेरा है।
रामकरन, सन्तोष, अमरनाथ, दयाशंकर, विजय, बलराम, नन्दलाल, राजू ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से कस्बे में स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम जोरो से किया गया, लेकिन इस जल्दबाजी में सामानों की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती गई। खराब क्वाॅलिटी के लाइट्स लगने की वजह से ही महीने भर के भीतर खराब होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गलियों, सड़कों व मुख्य मार्ग पर अंधेरा छा गया। खराब होने पर रखरखाव के नाम पर फिर उसी खराब क्वाॅलिटी के उत्पाद लगा दिए जाते हैं, जो फिर एक से दो माह में खराब हो जाते हैं।
इस संबंध में ईओ नगर पंचायत बखिरा आदित्य प्रकाश ने बताया कि कुछ लाइटें मरम्मत के लिए गई हैं। जल्द ही सभी लाइटों के दुरूस्त करा दिया जाएगा।औ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें