संतकबीरनगर। जिले के 13 पीएमश्री विद्यालयों में हाईटेक कंप्यूटर लैब बनाए जाएंगे। इसके लिए हर विद्यालय में 12-12 कंप्यूटर निदेशालय से भेजे जा रहे हैं। वहीं स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 23 लाख रुपये मिले हैं। इन स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पहले चरण में पीएमश्री विद्यालयों को इसके लिए चयन किया गया है। जिले के 13 पीएमश्री विद्यालय में इंटीग्रेटेड कंप्यूटर लैब स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रति विद्यालय को एक लाख 80 हजार रुपये फर्नीचर आदि की खरीद के लिए दिए गए है। इसके साथ ही हर विद्यालय को 12-12 कंप्यूटर मिलेंगे जो निदेशालय से भेजा जा रहा है।
इसके स्थापित होने के बाद इन विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिलना शुरू हो जाएगा। क्योंकि इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जल्द ही इन विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना हो जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 13 पीएमश्री विद्यालयों में लैब स्थापित किया जाएगा।
इन पीएमश्री विद्यालयों को मिलेगा लाभ
कंपोजिट विद्यालय गोइठहा सांथा, यूपीएस महुआरी सेमरियावां, यूपीएस कटहा उर्फ भिटहा पौली, यपीएस दौलतपुर हैंसर, यूपीएस चकिया पौली, यूपीएस बयारा खलीलाबाद, यूपीएस हरदी बघौली, यूपीएस बाघनगर सेमरियावां, यूपीएस जमोहरा मेंहदावल, यूपीएस हैंसर बाजार, यूपीएस बरडार बेलहर कला, यूपीएस अठलोहिया सांथा शामिल है।
00000000000