फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। आधुनिक तकनीक के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या नई परंपरा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहर्रम जुलूसों की निगरानी के लिए जिले के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जुलूस शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ड्रोन कैमरों के माध्यम से छतों और मार्गों का निरीक्षण किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले को 3 जोन, 8 सेक्टर और 56 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 31 क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई हैं। संकरी गलियों में चार पहिया वाहनों की जगह मोटरसाइकिल पुलिस पार्टियां जुलूस के साथ चलेंगी। पीएसी, महिला पुलिस कर्मियों और फायर टेंडर की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और बखिरा थाना क्षेत्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। महुली, मेंहदावल, बेलहर और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले के 88 कर्बला स्थलों में से 40 स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित कर विशेष निगरानी की जा रही है।
सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं। इनमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय के नागरिकों, ताजिएदारों और धर्मगुरुओं से संवाद कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि पर्व केवल पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा और किसी नए मार्ग या नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भ्रामक खबरें, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ताजिया की ऊचाई 10 से 12 फिट रहेगा। शस्त्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें